Super Cop
'लेडी सिंघम' ने सिखाया मनचले को सबक, छात्राओं को दी थी घर से उठा ले जाने की धमकी

हरियाणा के जींद में कॉलेज की छात्राओं के साथ बदसलूकी करने वाले एक मनचले के को SI सरोज देवी ने सबक सिखाया। लेडी सिंघम ने अपने जलवे से सभी का दिल जीत लिया। दरअसल, मनचला छात्राओं का पीछा करते हुए महिला कॉलेज तक पहुंच गया और लड़कियों को दोस्ती का ऑफर देने लगा। जानकारी के आधार पर दुर्गा शक्ति पर तैनात SI सरोज देवी कॉलेज पहुंचीं। लड़के को सिविल लाइन पुलिस के हवाले कर दिया गया।
छात्राओं के सामने मंगवाई माफी
मनचला छात्राओं का पीछा करते हुए महिला कॉलेज तक पहुंच गया और लड़कियों को दोस्ती का ऑफर देने लगा। जब छात्राओं ने इस बात का विरोध किया तो उसने छात्राओं को घर से उठा ले जाने तक धमकी दे डाली। लड़कियों ने तुरंत ही इस मामले की जानकारी सिक्योरिटी स्टाफ को दी और पुलिस बुलाई गई। जिसके बाद SI सरोज देवी कॉलेज पहुंचीं। छात्राओं ने उन्हें इस घटना की जानकारी दी। जिसके बाद लेडी सिंघम ने छात्राओं के सामने ही मजनू की जमकर धुनाई की और माफी भी मंगवाई। इसके बाद लड़के को सिविल लाइन पुलिस के हवाले कर दिया।
नशे की हालात में था मनचला
SI सरोज देवी ने कहा की रूपगढ़ गांव से एक लड़का छात्राओं के साथ बस में चढ़ा और उनके साथ गलत व्यवहार करने लगा। लड़के ने छात्राओं को फ्रेंडशिप का ऑफर दिया और दोस्ती के लिए मना करने पर घर से उठाने तक की धमकी दे डाली। SI ने यह भी कहा कि उसे पकड़ कर सिविल लाइन पुलिस को सौंप दिया गया है। जब तक वो इस महकमे में हैं। किसी भी लड़की को इस तरह की परेशान नहीं होने देंगी। वहीं इस मामले पर कॉलेज के डिप्टी सुपरिटेंडेंट दिनेश भारद्वाज ने बताया कि लड़कियों ने जब सिक्योरिटी को सूचित किया तो मनचले को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। लड़का नशे की हालात में लग रहा था और सभी छात्राएं डरी हुई थीं।
0 Comments
Be the first to comments on this News