Khaki Connection
गाने की फरमाइश से शादी में आई रुकावट, डायल 100 कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर कराई शादी

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में दुल्हा सेहरा पहनकर दुल्हन के घर पहुंचा। लेकिन मौके पर मौजूद गांव के लड़को ने गाने की गाने की फरमाइश से शादी में आई रुकावट, डायल 100 कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर कराई शादी रख दी। फरमाइश को लेकर बात इतनी बिगड़ गयी की दुल्हे पक्ष ओर ग्रामिणों के बीच जमकर मारपीट शुरु हो गई। जिसमें दुल्हे का चाचा घायल हो गया। वहीं चाचा के घायल होने के कारण दुल्हे ने शादी करने से इंकार कर दिया। मौके पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अपनी मौजूदगी में फेरे संपन्न कराए।
दुल्हे ने किया शादी से इंकार
मामला गोंडा जिले का है जहां धानेपुर थाना क्षेत्र के समदा गांव निवासी सूरज यादव की शादी चार महीने पहले चिड़ियापुर गांव निवासी जंग बहादुर यादव की बेटी पूजा के साथ तय हुई थी। मंगलवार करीब 9 बजे बरात चिड़ियापुर गांव पहुंची। इसी दौरान रसम शुरु होते ही चिड़ियापुर गांव के युवकों ने डीजे पर पहुंचकर भोजपुरी गाना बजाने को लेकर फरमाइश की। जिसको लेकर बरातियों में शामिल लोगों ने युवकों की फरमाइश पर ऐतराज जताया। धीरे-धीरे फरमाइश का मामला झगड़े में तबदील हो गया। ग्रामीणों और बरातियों के बीच आपस में मारपीट शुरु हो गई। इस दौरान दूल्हे के चाचा राम बहोर को मारपीट में गंभीर चोंटे आईं। झगड़े और मारपीट की जानकारी के बाद दुल्हे ने शादी करने से इंकार कर दिया। दुल्हन पक्ष की ओर से लोग दुल्हे को समझाने का प्रयास करने लगे।
डायल 100 ने मौके पर पहुंचकर कराई शादी
दुल्हे के शादी से इंकार करने पर दुल्हन पक्ष के लोगों ने डॉयल 100 पर सूचना दी। सूचना पाकर डॉयल 100 पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर दुल्हे को समझाया। डॉयल 100 प्रभारी डीएन सिंह ने देर रात पुलिस बल की मौजूदगी में शादी की रस्में पूरी कराई।
0 Comments
Be the first to comments on this News