Officer Column
कासगंज पुलिस लाइन में कुछ इस तरह दिन भर होती रहीं गणतंत्र दिवस की तैयारियां...

राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस मनाने के लिए सोमवार को आखरी चरण की तैयारियां होती रहीं। जिसके चलते पुलिस लाइन में SP ने परेड का निरीक्षण किया और व्यवस्थाएं देखीं। हर साल की तरह शहर से लेकर कस्बों तक राष्ट्रीय झंडे एवं अन्य प्रतीक की जमकर बिक्री हुई।
कोरोना संक्रमण को ध्यान मे रखते हुए मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस
आज गणतंत्र दिवस है, जो कोरोना संक्रमण को ध्यान मे रखते हुए मनाया जाएगा। शहर से लेकर कस्बा और गांव तक देशभक्ति के देश-भक्ति गीत और तराने गाए जाएगे। प्रभात फेरी निकलेगी, राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। सरकारी कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी सीपी सिंह ने शनिवार को ही बैठक कर सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए। कार्यक्रमों के आयोजन के लिए सोमवार को कार्यालयों में तैयारियां भी होती रहीं। पुलिस लाइन में बीते एक हफ्ते से तैयारियां की जा रही थीं। सोमवार की सुबह SP मनोज कुमार सोनकर ने पुलिस लाइन पहुंचकर परेड का निरीक्षण किया और तैयारियों की जानकारी ली। शहर में जगह-जगह राष्ट्र के प्रतीक और राष्ट्र ध्वजों से दुकानें सजी नजर आईं। लोगों ने जमकर खरीददारी की। खादी आश्रम की दुकानों पर राष्ट्रीय ध्वज खरीदने के लिए लोग पहुंचे। पालिकाकर्मी देर रात शहर में लगी महापुरुषों की प्रतिमाओं और बारहद्वारी, घंटाघर को विद्युत लड़ियों से सजाते रहे। पुलिस कर्मियों को दी गईं ड्यूटियां
यहां होगी सिपाहियों की तेनाती...
गणतंत्र दिवस पर जिले भर में सुरक्षा व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए। 2018 की सांप्रदायिक हिसा के बाद राष्ट्रीय पर्वो पर विशेष सुरक्षा बरती जाती है। शहर को छह सेक्टर में बांटा गया है। जिले में बनाए गए आठ जोन में भी पुलिस क ड्यूटी लगाई गई है। जिले की सीमाओं पर चेकिग के लिए SP ने विशेष निर्देश दिए है। जिलाधिकारी सीपी सिंह, एसपी मनोज कुमार सोनकर सुरक्षा व्यवस्थ पर नजर रखेंगे। देर शाम तक पुलिस कर्मियों की ड्यूटी बांटी गई। नोडल अधिकारी ASP आदित्य प्रकाश वर्मा ने कहा है कि गणतंत्र दिवस पर जिले भर में विशेष निगरानी रहेंगी। सार्वजिनक स्थलों पर की गई चेकिग। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शहर में पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों पर चेकिग की। रोडवेज बस स्टैंड, अमांपुर बस अड्डा, अतरौली बस अड्डा, तहसील परिसर, जिला न्यायालय आदि सार्वजनिक स्थलों पर चेकिग की। आरपीएफ और GRP ने रेलवे स्टेशन पर चेकिग कर यात्रियों को जागरूक किया। संदिग्धों की तलाशी ली गई। स्टेशन और बस स्टैंड पर यात्रियों के लगेज चेक किए गए।
0 Comments
Be the first to comments on this News