Khaki Connection
दिल्ली पुलिस के 16 अधिकारी व जवानों को गेलेंट्री अवार्ड, 3 को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक

गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली पुलिस के 16 अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को वीरता पुलिस पदक (गेलेंट्री अवार्ड) से नवाज़ा गया। वहीं स्पेशल सेल में तैनात DCP प्रमोद सिंह कुशवाह को 2 गेलेंट्री अवार्ड मिले हैं। इसके साथ ही स्पेशल सेल में तैनात DCP संजीव कुमार को गेलेंट्री के साथ-साथ एक सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक भी दिया गया है।
सबसे ज्यादा गेलेंट्री पद पाने वाले DCP संजीव कुमार यादव
DCP संजीव कुमार यादव को अब तक 10 गेलेंट्री अवार्ड मिल चुके हैं। इसके अलावा दिल्ली पुलिस के तीन अधिकारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक साथ ही 18 पुलिस अधिकारियों और जवानों को सराहनीय कार्यों के लिए पुलिस पदक देने की घोषणा की गई है।
इन्हें किया गया गेलेंट्री अवार्ड से सम्मानित
दिल्ली पुलिस प्रवक्ता कार्यालय के मुताबिक गेलेंट्री अवार्ड से DCP संजीव कुमार यादव, इंस्पेक्टर प्रभात कुमार पंकज, इंस्पेक्टर पंकज कुमार, SI कृष्ण कुमार, SI नीरज कुमार शर्मा, हवलदार गिरधर सिंह गुर्जर, सिपाही गुरदीप सिंह, DCP प्रमोद कुमार कुशवाह (दो गेलेंट्री), SP ह्दयभूषण, SI संदेश कुमार, ASI भूपेन्द्र कुमार, इंस्पेक्टर विनोद कुमार, DCP डा. जी रामगोपाल नायक, ACP राजेश कुमार, इंस्पेक्टर विनय त्यागी और सिपाही को सम्मानित किया गया।
राष्ट्रपति पुलिस पदक से नवाज़ा गया
इसके साथ ही विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से विशेष पुलिस आयुक्त नीरज ठाकुर, ACP रिताम्बरा प्रकाश और SI सुरेश कुमार को और सरायनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक DCP राजेश देव, DCP संजीव कुमार यादव, अतिरिक्त DCP राजेन्द्र प्रसाद मीणा, ACP अनिल शर्मा, इंस्पेक्टर जरनैल सिंह, इंस्पेक्टर विनोद नारंग, इंस्पेक्टर मनीष जोशी, इंस्पेक्टर हरीश कुमार बक्शी, इंस्पेक्टर देवेन्द्र सिंह, महिला इंस्पेक्टर प्रतिभा शर्मा, ASI बहादुर शर्मा, महिला ASI रेखा, ASI महावीर सिंह, हवलदार निदेश कुमार, महिला हवलदार गीता देवी, सिपाही नरेश यादव व सिपाही हरीराम को सम्मानित किया गया।
0 Comments
Be the first to comments on this News